इंडियन एयर फोर्स ने ऑपरेशन संजीवनी और मालदीव तक पहुंचाया जरूरी सामान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 18:21 IST2020-04-08T18:18:15+5:302020-04-08T18:21:48+5:30

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 5194 हो गये
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारत ने पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने के अपने मुहिम के तहत नेपाल में एक त्वरित प्रतिक्रिया दल भेजा । बुधवार को सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशंस एयर वाइस मार्शल सूरत सिंह ने कहा कि अपने लोगों को वापस लाने के लिए हमने पहले अपना विमान वुहान और फिर ईरान भेजा था। हमने ऑपरेशन संजीवनी के तहत मालदीव में चिकित्सा आपूर्ति के लिए भी एयरक्राफ्ट भेजा था।'
उन्होंने बताया कि हमने नेपाल में भी सामग्री की सप्लाई की है। हम देश के भीतर और बाहर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 5194 हो गये जबकि इससे हुयी मौत का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है।
बता दें कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बताया कि उसने अपने सी-130 जे विमान को 6.2 टन आवश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ बृहस्पतिवार को मालदीव की राजधानी माले भेजा, क्योंकि इस माल को कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए भारत में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण सामान्य परिवहन के माध्यम से नहीं ले जाया जा सकता था। ।
टीम में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर शामिल हुए । एएफएमएस ने कोरोना-वायरस प्रभावित देशों से लाए गए सैकड़ों लोगों की देखभाल करने के अलावा कई पृथक इकाइयां स्थापित की हैं।