बाढ़ प्रभावित रत्नागिरि में भारतीय वायुसेना ने दो लोगों को बचाया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:42 IST2021-07-23T18:42:34+5:302021-07-23T18:42:34+5:30

Indian Air Force rescues two people in flood-hit Ratnagiri | बाढ़ प्रभावित रत्नागिरि में भारतीय वायुसेना ने दो लोगों को बचाया

बाढ़ प्रभावित रत्नागिरि में भारतीय वायुसेना ने दो लोगों को बचाया

मुंबई, 23 जुलाई भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एमआई -17 हेलीकॉप्टरों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरि जिले के जलमग्न इलाकों में फंसे दो लोगों को बचाया। एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि वायुसेना ने अपने दो एमआई-17वी5 और दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान के लिए तैयार रखा है। उसने हेलिकॉप्टरों द्वारा चलाए गए दो बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिमी नौसेना कमान ने रत्नागिरि और आसपास के रायगढ़ जिले में अपने हेलीकॉप्टरों के साथ सात बचाव दल भी तैनात किए हैं। नौसेना के बाढ़ बचाव दल जेमिनी रबर बोट, लाउड हैलर, प्राथमिक चिकित्सा किट, जीवन रक्षक जैकेट और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं और इसमें इसके विशेषज्ञ गोताखोर भी शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतिरिक्त बाढ़ बचाव दल मुंबई में हैं और जरूरत पड़ने पर वे त्वरित तैनाती के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Air Force rescues two people in flood-hit Ratnagiri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे