लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना ने कोच्चि के स्टार्टअप को ‘वुल्फ एयरमास्क’ के लिए ऑर्डर दिया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने कोच्चि के स्टार्टअप ‘आलअबाउट इनोवेशन’ को उसके एक उस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए ऑर्डर दिया जो कोरोना वायरस के वायुजनित प्रसार को रोक सकता है और इस महामारी के वायरल लोड को ‘‘99 प्रतिशत तक’’ कम कर सकता है। सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

स्टार्टअप द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘आईएएफ ने कुछ ‘वुल्फ एयरमास्क (इलेक्ट्रॉनिक उपकरण) खरीदे हैं और इन्हें नई दिल्ली स्थित आईएएफ के कार्यालय में लगाया जायेगा।’’ इसमें कहा गया है कि प्रत्येक उपकरण भारतीय वायुसेना के नई दिल्ली कार्यालय में 1,000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करेगा।

इसमें कहा गया है कि भारतीय नौसेना के साथ-साथ विभिन्न राज्यों ने भी इन उपकरणों के लिए आलअबाउट इनोवेशन से संपर्क किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह सार्स सीओवी2 वायरस के खिलाफ परीक्षण किया गया एकमात्र उपकरण भी है। इसका आरजीसीबी (राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र) में परीक्षण किया गया था ... उनका निष्कर्ष यह है कि वुल्फ एयरमास्क एकमात्र उपकरण है जो कोविड के वायरल लोड को 99.9 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos