लाइव न्यूज़ :

वीडियोः उड़ते विमान तेजस में टैंकर से भरा गया 1900 किलो ईंधन, भारतीय वायुसेना ने पेश की मिसाल

By भाषा | Updated: September 12, 2018 14:12 IST

इस परीक्षण के पहले शुष्क ईंधन परीक्षण का कार्य 04 और 06 सितंबर, 2018 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया था। 

Open in App

बेंगलुरू, 12 सितंबर: देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में पहली बार सफलतापूर्वक हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरा गया। इस तरह भारत उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जिसके पास सैन्य विमानों के लिए हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरने की प्रणाली है। 

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने यह जानकारी दी है। हल्के लड़ाकू विमान विकसित करने वाली एचएएल की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुबह साढ़े नौ बजे यह सफलता मिली। उस दौरान बीस हजार फुट की ऊंचाई पर वायु सेना के आईएल78 के ईंधन भरने वाले टैंकर से तेजस एलएसपी8 में 1900 किलोग्राम ईंधन भरा गया।

कुछ दिन पहले वायु सेना ने रूस निर्मित आईएल-78 एमकेआई टैंकर का इस्तेमाल करते हुए हवा में ईंधन भरने का सफल परीक्षण किया था। विज्ञप्ति में कहा गया कि वायु सेना के आईएल78 से हवा में 1900 किलोग्राम ईंधन हल्के लड़ाकू विमान (तेजस एलएसपी8) में सफलतापूर्वक भरा गया।

ग्वालियर में स्टेशन से एचएएल और एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के अधिकारी सभी मानकों पर करीबी नजर रखे हुए थे। एचएएल के मुताबिक, ईंधन भरे जाने के दौरान तेजस विमान की रफ्तार 270 नॉट थी।

विज्ञप्ति में एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर माधवन के हवाले से कहा गया है कि इसके साथ भारत उन देशों के समूह में शामिल हो गया है जिसके पास सैन्य श्रेणी के विमानों के लिए हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरने की प्रणाली है। रक्षामंत्री ने इस मिशन में शामिल विभिन्न एजेंसियों जैसे डीआरडीओ – एडीए, आईएएफ, एचएएल आदि को इस सफलता पर बधाई दी है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं