लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना की हेलीकॉप्टर टीम ने 34 कोविड रोगियों को पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने में मदद की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारतीय वायुसेना की कार निकोबार द्वीप स्थित एक समर्पित हेलीकॉप्टर टीम ने जुलाई से लेकर अब तक अंडमान निकोबार के विभिन्न द्वीपों से कोविड-19 के 34 रोगियों को सुरक्षित निकालकर राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने में मदद की है।

आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को कहा गया कि अंडमान और निकोबार कमान के तहत वायुसेना स्टेशन कार निकोबार में भारतीय वायुसेना की हेलीकॉप्टर टीम को गंभीर हालत वाले मरीजों को पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई और इस साल जून से लेकर अब तक इसने दिन-रात में अनेक उड़ानें भरी हैं।

इस टीम में समर्पित पायलट और तकनीशियन शामिल हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बावजूद इन प्रेरित पेशेवरों ने अपने दायित्व के प्रति असाधारण समर्पण प्रदर्शित किया और ये हमारे नागरिकों के लिए उड़नदूत बनकर मदद करते रहे हैं तथा जुलाई 2020 से अब तक लगभग 34 कोविड रोगियों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर पहुंचा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया