लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना अध्यक्ष चौधरी की चार दिवसीय दक्षिण कोरिया यात्रा शुरू

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष चीफ मार्शल वीआर चौधरी की कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) की चार दिवसीय यात्रा सोमवार को द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ शुरू हुई।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि एयर चीफ मार्शल चौधरी दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ-साथ वहां के महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

वायुसेना ने सोमवार को संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘चीफ ऑफ एयर स्टाफ (सीएएस) दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, दक्षिण कोरियाई वायुसेना के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।’’

बयान के मुताबिक,‘‘उम्मीद की जा रही है कि सीएएस की यात्रा से कोरिया गणराज्य के सशस्त्र बलों से संबंध और मजबूत होंगे।’’

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में भारत और कोरियाई गणराज्य आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरवाद की चुनौतियों का सामना करने सहित रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई थी।

दोनों पक्षा ने तीन दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत-कोरियाई गणराज्य रणनीति संवाद में विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की थी। दक्षिण कोरिया, भारत को रक्षा उपकरणों का अहम आपूर्तिकता है।

वर्ष 2019 में दोनों देशों ने विभिन्न थल और नौसेना प्रणाली के संयुक्त उत्पादन में सहयोग के मसौदे को अंतिम रूप दिया था।

वायुसेना अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी की यह दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले वह मिस्र की यात्रा पर गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह