लाइव न्यूज़ :

भारत के ऊपर से गुजर रहे ईरानी विमान में बम का अलर्ट! चीन जा रहा था प्लेन, सूचना मिलते ही भारतीय वायुसेना हुई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 3, 2022 13:18 IST

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को आज सुबह 9:20 बजे यह खबर मिली थी ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहे महान एयर के एक विमान में बम है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की खबर सामने आई थी। बम की खबर मिलते ही यह प्लेन दिल्ली एयरबेस पर उतरना चाहता था।ऐसे में इस प्लेन को जयपुर जाने को कहा गया लेकिन पायलट ने वहां जाने से इनकार कर दिया था।

New Delhi:  ईरान की एक फ्लाइट में कथित पर बम रखे जाने की खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह विमान कुछ समय तक भारतीय वायुक्षेत्र में था। बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान ने दिल्ली में उतरने की मांग की थी। हालांकि इजाजत नहीं दी गई और जयपुर में लैंड करने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को आज सुबह 9:20 बजे यह खबर मिली थी ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहे महान एयर के एक विमान में बम है। 

इस बात की जानकारी मिलते ही भारतीय वायुसेना को भी अलर्ट कर दिया गया। यही नहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट भी ईरानी विमान के पीछे लगा दिए। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, प्लेन में बम होने की खबर मिलते ही एयरक्रॉफ्ट ने दिल्ली एयरबेस पर उतरने की इजाजत मांगी थी, लेकिन यहां से उसे लैंडिग की अनुमति नहीं दी गई थी। दिल्ली एयरबेस की ओर से फ्लाइट को जयपुर जाने को कहा गया था लेकिन प्लेन के पायलट वहां जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय वायुसेना को अलर्ट कर दो सुखोई विमानों को तैयार कर दिया गया था।

 

बताया जाता है कि जिस समय फ्लाइट ने बताया कि विमान में बम है और वह लैंड करना चाहता है, उस समय वह भारतीय एयरस्पेस में था। इसलिए प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी थी जिसे देने से भारतीय अधिकारी ने इनकार कर दिया था। 

विमान ने छोड़ा भारतीय एयरस्पेस, चीन की ओर बढ़ा फ्लाइट

Filghtradar24 के डेटा के अनुसार, पायलट के जयपुर में उतरने के इनकार के कुछ देर बाद विमान भारतीय एयरस्पेस से बाहर चला गया और खबर लिखे जाने तक चीन के रास्ते में था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के हवाले से पुष्टि की है इरान से चीन जाने वाला विमान अब भारतीय एयरस्पेस से बाहर चला गया है।

वायुसेना के एक सूत्र ने कहा, 'हम उस विमान का सुरक्षित दूरी से तब तक पीछा करते रहे जब तक वह भारतीय एयरस्पेस से बाहर नहीं चला गया।' सूत्र के अनुसार, 'बम के खरते की सूचना के कुछ देर बाद  ईरानी एजेंसियों द्वारा हमें उस अलर्ट की अवहेलना करने के लिए कहने के बाद विमान को चीन की ओर अपनी उड़ान जारी रखने की अनुमति दी गई थी।'

टॅग्स :भारतचीनईरानहवाई जहाजबमNew Delhiइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी