लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना के विमान बैंकॉक, सिंगापुर, दुबई से 12 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर पहुंचे

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारतीय वायुसेना बृहस्पतिवार को बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई से 12 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर स्वदेश लाई।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों के अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की कमी है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘‘भारतीय वायुसेना फिलहाल खाली क्रायोजेनिक कंटेनर का तीन स्थानों से परिवहन कर रही है। तीन कंटेनर बैंकॉक से, तीन सिंगापुर से और छह कंटेनर दुबई से लाए गए हैं।’’

भारतीय वायुसेना शुक्रवार से खाली ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचा रही है ताकि कोविड-19 रोगियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 3,79,257 नए मामले सामने आए जिससे कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,83,76,524 हो गई जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या 30 लाख से अधिक हो गई है।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, 3645 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 2,04,832 हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित