लाइव न्यूज़ :

surgical strike 2: पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी दे रहे थे बालाकोट में आतंकियों को ट्रेनिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 13:16 IST

Indian Air Force Aerial Strike: गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप को युद्ध जैसी तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

Open in App

Indian Air Force Aerial Strike: पाकिस्तानी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती रही है लेकिन मंगलवार (26 फरवरी) को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक से पड़ोसी मुल्क के नापाक मंसूबे एक बार फिर उजागर हो गए।

आतंकवादियों को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया। हैरानी वाली बात है कि पाकिस्तानी सरकार न सिर्फ आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया करा रही है बल्कि आतंकी संगठन में शामिल होने वाले आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी भी ट्रेनिंग दे रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा की कुनहार नदी किनारे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप का आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन भी इस्तेमाल कर रहा था।

सूत्रों ने इस बात की संभावना जताई है कि कैंप में सैकड़ों आतंकी रह रहे थे और उन्हें जल मार्ग के जरिये गतिविधियों को अंजाम देने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले अंग्रेजी अखबार ने लिखा है कि बालाकोट से 20 किलोमीटर दूर कैंप में युद्ध जैसी तैयारी को अंजाम दिया जा रहा था और यहां के आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि आतंकियों का ब्रेनवॉश करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर समेत अन्य लोग कई मौकों पर नए आतंकियों को भड़काऊ भाषणों के जरिये उकसाते थे।

सूत्रों ने बताया कि मसूद अजहर के रिश्तेदारों और काडरों को यहां उन्नत हथियारों और रणनीति के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा था और जैश की स्थापना से पहले हिज्बुल मुजाहिदीन कैंप का इस्तेमाल कर रहा था। बालाकोट कैंप में, आतंकवादियों को हथियारों, विस्फोटकों, युद्ध रणनीति, सुरक्षा बलों के काफिलों पर हमला करने, आईईडी लगाने, आत्मघाती बम बनाने, आत्मघाती हमले करने और भयंकर हालातों में जीवित रहने की खास 'दौरा-ए-खास' ट्रेनिंग दी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जैश आत्मघाती हमलों में माहिर है और धार्मिक और वैचारिक ब्रेनवॉशिंग को ज्यादा महत्व देता है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया