लाइव न्यूज़ :

भारतीय, अफगान उलेमाओं ने अफगानिस्तान में हिंसा की निंदा की, अमन का आह्वान किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 00:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारतीय और अफगान उलेमाओं (धार्मिक विद्वानों) के एक समूह ने अफगानिस्तान में मौजूदा "जंग" को "नाजायज़" बताया और कहा कि तालिबान द्वारा असैन्य संस्थानों और सार्वजनिक आधारभूत ढांचे को "निशाना" बनाना, इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं के खिलाफ है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उलेमाओं ने यहां इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में बुधवार को ' अफगानिस्तान एवं भारत के इस्लामी उलेमाओं की एक सभा' में एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया।

घोषणा पत्र में उलेमाओं ने कहा कि इस्लाम अमन का मज़हब है। उन्होंने अफगानिस्तान के अलग अलग पक्षों से तत्काल राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम घोषित करने की अपील की।

इसमें कहा गया है, "तालिबान द्वारा इस्लामी गणतंत्र अफगानिस्तान की सरकार और लोगों के खिलाफ जंग एवं हिंसा और असैन्य संस्थानों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना इस्लाम की बुनियादी तालीम (शिक्षा) के खिलाफ है और इसलिए यह नाजायज़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos