लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पाक से जीता भारत, अब निजाम के 120 वंशजों में बंटेगा करीब 3.5 करोड़ पाउंड धन, सभी ने दावा किया

By भाषा | Updated: October 3, 2019 20:52 IST

सातवें निजाम नवाब मीर उस्मान अली खान बहादुर के पौत्र तथा निजाम परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष नवाब नजफ अली खान ने कहा कि करीब 120 परिजन हैं जिनकी इस धन में हिस्सेदारी है और वे सब धन के बंटवारे को लेकर बातचीत करेंगे तथा फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनजफ अली खान ने कहा कि उन्होंने मुझे पूरे अधिकार दिये हैं और मैं उनकी नुमांइदगी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रिंस और उनके छोटे भाई समेत परिवार के सभी सदस्य राशि बांटने को लेकर बैठकर बातचीत करेंगे।

हैदराबाद के सातवें निजाम के करीब 3.5 करोड़ पाउंड धन को लेकर ब्रिटेन की एक अदालत के भारत के पक्ष में फैसला सुनाये जाने के एक दिन बाद उनके एक पौत्र ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि यह राशि 120 वंशजों के बीच बांटनी होगी।

सातवें निजाम नवाब मीर उस्मान अली खान बहादुर के पौत्र तथा निजाम परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष नवाब नजफ अली खान ने कहा कि करीब 120 परिजन हैं जिनकी इस धन में हिस्सेदारी है और वे सब धन के बंटवारे को लेकर बातचीत करेंगे तथा फैसला करेंगे।

नजफ अली खान ने कहा कि उन्होंने मुझे पूरे अधिकार दिये हैं और मैं उनकी नुमांइदगी कर रहा हूं। ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 1947 में विभाजन के वक्त हैदराबाद के दिवंगत सातवें निजाम के धन को लेकर बुधवार को भारत के पक्ष में फैसला सुनाया तथा पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया।

सत्तर साल से अधिक पुरानी कानूनी लड़ाई में ब्रिटिश अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए निजाम के वंशज और हैदराबाद के आठवें निजाम प्रिंस मुकर्रम जाह और उनके छोटे भाई मुफ्फकम जाह ने नेटवेस्ट बैंक पीएलसी में पड़े साढ़े तीन करोड़ पाउंड को लेकर कानूनी लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार से हाथ मिला लिया था।

नजफ अली खान ने कहा कि ये दोनों अकेले धन नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि प्रिंस और उनके छोटे भाई समेत परिवार के सभी सदस्य राशि बांटने को लेकर बैठकर बातचीत करेंगे। खान ने कहा कि अगर प्रिंस और उनके भाई इस बात पर सहमत नहीं होते तो हम अदालत में जाएंगे। 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया