लाइव न्यूज़ :

भारत जल्द ही अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण करने में सक्षम होगा : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:25 IST

Open in App

चेन्नई, आठ जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ प्राथमिकता वाले लोगों के टीकाकरण के बाद जल्द ही पूरी आबादी का टीकाकरण सच्चाई होगी।

यहां राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वर्धन ने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण के संभावित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए कोविड-19 मंच की शुरुआत की है और साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र भी जारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने यथासंभव कम समय में टीका विकसित करने में बहुत ही बढ़िया काम किया है और मौजूदा समय में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है।

वर्धन ने कहा, ‘‘ अगले कुछ दिनों में और साथ ही निकट भविष्य में , हम इन टीकों को प्राथमिकता के आधार पर उन देशवासियों को देने में सक्षम होंगे जिन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्र में खतरा है। सरकार पहले ही इसकी योजना को सार्वजनिक कर चुकी है।’’

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी ओमनदुरार अस्पताल और यहां के कुछ अन्य केंद्रों का भी दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की तैयारी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा टीकाकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित करने के बाद चार-पांच महीने पहले ही शुरू कर दी थी। हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया और जमीन पर काम करने वालों तक सूचना का आदान-प्रदान किया।’’

वर्धन ने बताया कि इस प्रक्रिया में लाखों स्वास्थ्य कर्मियों को उचित तरीके से प्रशिक्षित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां