लाइव न्यूज़ :

भारत जल्द ही कोविड-19 की 100 करोड़ खुराक देने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई,19 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत जल्द ही 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीकों की खुराक देने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में टीकाकरण युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने टीकाकरण की तीव्र गति का श्रेय टीमवर्क को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी से निपटने के अलावा सरकार का ध्यान टीका उत्पादन पर है। इसके लिए 35,000 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया गया है। ’’

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होने के बाद से देश में अब तक टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

पवार ने कहा, ‘‘देश कोविड-19 के खिलाफ 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य को हासिल कर जल्द ही इतिहास रचेगा। ’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीकाकरण अभियान की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं और खामियों को दूर करने पर काम कर रहे हैं।

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण आवश्यक मंजूरी मिल जाने के बाद शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीका उत्पादन एक बड़ा कार्य है और प्रधानमंत्री सभी राज्यों के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सभी राज्यों को टीका मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि महाराष्ट्र को पर्याप्त संख्या में टीके नहीं मुहैया कराये गये होते, तो राज्य ने रिकार्ड संख्या में टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल नहीं किया होता।’’

मंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर कहा कि दूसरी लहर अभी तक खत्म नहीं हुई है और तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।’’

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के मामलों की संख्या नहीं घटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है