लाइव न्यूज़ :

भारत सैनिकों की संख्या में कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता: राजनाथ

By भाषा | Updated: January 23, 2021 00:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत सैनिकों की संख्या में तब तक कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता।

हालांकि, उन्होंने बातचीत के जरिए समस्या का हल निकलने का भरोसा भी जताया।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सीमा क्षेत्रों में बेहद तेजी से आधारभूत ढांचे को विकसित कर रहा है और चीन ने कुछ परियोजनाओं को लेकर आपत्ति भी जताई है।

राजनाथ सिंह ने एक टीवी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, '' सैनिकों की संख्या में कमी नहीं की जाएगी। भारत सैनिकों की तैनाती में तब तक कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता।''

इस मसले पर चीन से वार्ता प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा, '' जारी गतिरोध जैसे मुद्दों को लेकर कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है। आप एक तारीख तय नहीं कर सकते।''

रक्षा मंत्री ने कहा, '' हमें बातचीत के माध्यम से हल निकलने को लेकर पूरा भरोसा है।''

अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक गांव बसाए जाने की रिपोर्ट को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सीमा से सटा हुआ है और इस तरह के बुनियादी ढांचे को कई वर्षों के दौरान विकसित किया गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा जताए गए उस आकलन के बारे में पूछे जाने पर कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध पिछले चार दशकों में न्यूनतम स्तर पर हैं और क्या चीन ने भारत का भरोसा तोड़ा है, तो सिंह ने कहा, '' बिना किसी संदेह के उन्होंने हमारा भरोसा तोड़ा है।''

वहीं, किसान आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा ही बिंदुवार चर्चा पर जोर दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं