लाइव न्यूज़ :

नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के लिये भारत को बड़े निवेश की जरूरत होगी : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सीईईडब्ल्यू-सेंटर फॉर एनर्जी फाइनांस के एक अध्ययन में अनुमान व्यक्त किया गया है कि भारत को वर्ष 2070 तक ‘नेट जीरो उत्सर्जन’ के लक्ष्य को हासिल करने 10 हजार अरब डालर के निवेश की जरूरत होगी ।

सीईईडब्ल्यू-सेंटर फॉर एनर्जी फाइनांस के अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने के लिये भारत को निवेश में कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस अंतर को पाटने के लिये आवश्यक पूंजी जुटाने के वास्ते विकसित अर्थव्यवस्थाओं से रियायती वित्त के रूप में 1.4 हजार अरब डालर के निवेश सहायता की जरूरत होगी ।

गौरतलब है कि भारत ने हाल में ग्लास्गो में सीओपी26 शिखर बैठक में यह घोषणा की थी कि वह 2070 तक कार्बन उत्सर्न को नेट-जीरो करने का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

किसी देश में जितना कार्बन पैदा हो रहा है उतना ही उसे सोखने (एब्जॉर्ब) करने का इंतजाम होना चाहिए। नेट जीरो उत्सर्जन का मतलब एक ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जिसमें कार्बन उत्सर्जन का कुल स्तर लगभग शून्य हो जाए ।

सीईईडब्ल्यू-सेंटर फॉर एनर्जी फाइनांस के अध्ययन रिपोर्ट ‘इंवेस्टमेंट साइजिंग इंडियाज 2070 ‘‘नेट जीरो टारगेट’ में यह कहा गया है कि इस संबंध में ज्यादातर जरूरत भारत में बिजली क्षेत्र में बदलाव के लिये पड़ेगी । इस अध्ययन के अनुसार भारत को वर्ष 2070 तक ‘नेट जीरो उत्सर्जन’ के लक्ष्य को हासिल करने 10 हजार अरब डालर के निवेश की जरूरत होगी ।

संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. अरूणभा घोष ने कहा कि सीओपी26 में जलवायु संबंधी भारत की लघु एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों की घोषणा साहसिक है और संस्था के विश्लेषण से पता चलता है कि नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों को हासिल करने के लिये विकसित देशों से बढ़े पैमाने पर निवेश की जरूरत होगी ।

इसमें कहा गया है कि अक्षय ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाने और इससे जुड़े एकीकरण, पारेषण एवं वितरण के बुनियादी ढांचे को विस्तार देने के लिये भी निवेश की जरूरत होगी । इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन घटाने के मकसद से जरूरी ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिये भी निवेश की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां