लाइव न्यूज़ :

अगले पांच वर्षों में भारत में मानवयुक्त पनडुब्बी का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम होगा: सिंह

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में, भारत में मानवयुक्त पनडुब्बी का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम होगा जिसके तहत तीन वैज्ञानिकों को समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाया जा सकता है।

यहां पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 15वें स्थापना दिवस समारोह में सिंह ने कहा कि जून में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किये गये ‘डीप ओशन मिशन’ (गहरे समुद्र अभियान) सामाजिक रूप से लाभकारी गतिविधियों के लिए गहरे समुद्र के संसाधनों की खोज और उपयोग का और भी विस्तार करेगा।

चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस मिशन का उद्देश्य भारत को महासागर प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाना, इस क्षेत्र में अधिक रोजगार सृजित करना और इस क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों की क्षमता निर्माण को बढ़ाना है। सिंह ने कहा, ‘‘आने वाले पांच वर्षों में, हम तीन वैज्ञानिकों को समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाने के लिए मानवयुक्त पनडुब्बी सहित बहुत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं।’’

इस परियोजना को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि जब गगनयान - अंतरिक्ष में भारत का पहला मानवयुक्त मिशन - उड़ान भरे तो उस समय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) को इस मिशन को शुरू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दोनों मिशन एक साथ भारतीयों को अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में ले जाएंगे।

महत्वाकांक्षी ‘गगनयान मिशन’ का लक्ष्य तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा