लाइव न्यूज़ :

भारत पास दिसंबर तक कोविड टीकों की 257 करोड़ खुराक होगी : नड्डा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को कहा कि देश के पास दिसंबर तक कोविड रोधी टीकों की 257 करोड़ खुराक होंगी तथा टीकाकरण का काम और भी तेज गति से चलेगा।

उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में टीकाकरण केंद्र का दौरा करने के बाद विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन नेताओं ने टीकाकरण के काम में रुकावट पैदा करने का प्रयास किया।

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कुछ नेता आजकल ट्विटर पर दिखते हैं, कुछ लोग संवाददाता सम्मेलन में दिखते हैं, कुछ प्रेस रिलीज पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं। कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां ‘क्वारंटीन’ हो गई हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जिन नेताओं ने पहले टीके को लेकर आशंका व्यक्त की थी, वह आज टीका लगवा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदली? इस पवित्र काम में भी राजनीति करने से इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।’’

नड्डा ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ टीके पर बहुत राजनीति हुई है। विपक्ष के नेताओं ने पहले टीका लगाने को लेकर आशंका व्यक्त की थी। गलत बयान देकर भारत के इस महाअभियान पर रुकावट डालने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद देश की 130 करोड़ जनता, प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर टीकाकरण के लिए आगे आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नौ महीने के भीतर दो दो टीके आए। भारत आज टीका बनाने वाला, लगाने वाला और दुनिया को देने वाला देश बन गया है। आज बड़ी मात्रा में टीकों का निर्माण हो रहा है।’’

नड्डा ने बताया, ‘‘दिसंबर महीने तक 257 करोड़ खुराक भारत के पास होंगी। तब भारत के सभी लोगों का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त टीके होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो