लाइव न्यूज़ :

भारत को निर्धारित समय से पहले मिलेंगे सभी राफेल विमान : फ्रांसीसी राजदूत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:26 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ अक्टूबर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कुछ दिनों के लॉकडाउन के बावजूद वैमानिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा नयी दिल्ली को सभी 36 राफेल विमान समय से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) द्वारा यहां आयोजित चौथे भारत-फ्रांस निवेश सम्मेलन से इतर लेनैन ने कहा कि यूरोपीय देश से संबंधित कंपनियों ने भारत में 10 अरब यूरो से अधिक का निवेश किया है जिससे 2.50 लाख भारतीयों को रोजगार मिल रहा है।

राजदूत ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह (विमान प्रदायगी) समय से पहले होगी। हमें इस पर बहुत गर्व है। कोविड के बावजूद इसमें जरा भी व्यवधान नहीं आया है।"

भारत ने लगभग 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पांच राफेल जेट विमानों की पहली खेप पिछले साल 29 जुलाई को भारत पहुंची थी।

अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम को "चिंताजनक" बताते हुए उन्होंने कहा कि फ्रांस सहित कुछ देशों ने तालिबान शासन से आतंकवादियों को आश्रय न देने के अलावा संकटग्रस्त देश में मानवीय सहायता के मुक्त प्रवाह की अनुमति देने को कहा है।

उन्होंने कहा, "आज तक उन्होंने कोई भी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की है और यह बेहद चिंताजनक है। जब तक वे इनमें से कुछ प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर लेते, तब तक वे हमसे किसी तरह की मान्यता नहीं मांग सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर