लाइव न्यूज़ :

भारत जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा करेगा : तरुण चुघ

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:09 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म कर देगा और सुरक्षा बल केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों में अचानक वृद्धि का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

चुघ पिछले हफ्ते ‘द रेज़िस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) द्वारा कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों और एक स्कूल की सिख प्रधानाचार्य समेत सात लोगों की चुन-चुन कर हत्या किए जाने का जिक्र कर रहे थे।

सेना के पांच जवानों की शहादत पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए चुघ ने सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान समर्थित राष्ट्र विरोधी ताकतों की निर्णायक हार सुनिश्चित करने के लिए पूरा देश उनके साथ है।

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में सोमवार को हुई तीन मुठभेड़ों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान शहीद हो गए और दो आतंकवादी मारे गए।

चुघ ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों में अचानक आई तेजी का भारतीय सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब देंगे।” उन्होंने कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा करेगा।

चुघ ने कहा कि आतंकवादी हताशा में हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री की विकास नीतियों ने उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में अलग-थलग कर दिया है।

उन्होंने "जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित करने और उनका गुप्त रूप से समर्थन करने" के लिए कांग्रेस-अब्दुल्ला-मुफ्ती तिकड़ी की आलोचना की और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शांति और विकास चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “लोग अब तीनों से छुटकारा चाहते हैं और घाटी में खुशहाली चाहते हैं।” भाजपा नेता ने महबूबा मुफ्ती द्वारा मुंबई के मादक पदार्थ मामले में "एनसीबी (स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) की जांच को सांप्रदायिक रंग देने " पर कड़ी आपत्ति जताई।

उधर पीडीपी अध्यक्ष ने सोमवार को आरोप लगाया था कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को केवल उनके उपनाम के कारण केंद्रीय एजेंसियां निशाना बना रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कोर वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘चार किसानों की हत्या के आरोपी केन्द्रीय मंत्री के बेटे के मामले में उदाहरण पेश करने के स्थान पर केन्द्रीय एजेंसियां 23 साल के युवक के पीछे पड़ी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका उपनाम खान है। न्याय का उपहास है कि भाजपा के कोर मतदाताओं को खुश करने के लिहाज से मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।’’

मुफ्ती केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा का संदर्भ दे रही थीं जिन पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों को कुचलने का आरोप है।

चुघ ने मुफ्ती को "राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने" के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुफ्ती राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर घटिया राजनीति कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे