लाइव न्यूज़ :

भारत कोविड-19 से निपटने के लिए अन्य देशों को संसाधन, विशेषज्ञता साझा करना जारी रखेगा:विदेश सचिव

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत अपने संसाधन,अनुभव और विशेषज्ञता साझा करना जारी रखेगा।

साथ ही, उन्होंने कहा कि यहां तक कि महामारी के सबसे बदतर दिनों में भी उसने इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया कि वह(भारत) एक वैश्विक समुदाय में रहता है।

उन्होंने कोविन वैश्विक सम्मेलन में यह कहा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए भारत के प्रौद्योगिकी मंच ‘कोविन’ को जल्द ही सभी देशों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सम्मेलन में 140 से अधिक देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शमिल हुए, जिनमें यूरोपीय आयोग और भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

विदेश सचिव ने कहा कि कोविन को विश्व भर में स्वास्थ्य जरूरतों के लिए अपनाया जा सकता है और भारत अपने साझेदारों को इसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने महामारी के बदतर दिनों में भी इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया कि हम एक वैश्विक समुदाय में रह रहे हैं। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने इस तथ्य को कभी नहीं भूलाया कि जिम्मेदार वैश्विक नागरिक मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद करता है। ’’

श्रृंगला ने कहा कि कोविन मंच, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी के उपयोग और कौशल तथा आखिरकार उम्मीद से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मंच है जिसने हमे विश्व के सबसे महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान के प्रबंधन और इसके पारदर्शी एवं न्यायसंगत संचालन में मदद किया है।

श्रृंगला ने भारत में महामारी की दूसरी लहर का जिक्र रकते हुए कहा कि इसके साझेदार देश मदद को आगे आए और जरूरत के समय मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने संसाधन, अनुभव और विशेषज्ञता अन्य देशों के साथ साझा करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos