लाइव न्यूज़ :

भारत, ईयू एफटीए पर वार्ता शुरू करने की करेंगे घोषणा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारत और यूरोपीय संघ करीब आठ वर्ष के अंतराल के बाद महत्वाकांक्षी एवं समग्र मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत फिर से शुरू करने जा रहे हैं और इसकी औपचारिक शुरूआत की घोषणा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 27 देशों के समूह के शीर्ष नेतृत्व के बीच डिजिटल शिखर बैठक में की जा सकती है ।

यूरोपीय संघ (ईयू) के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुक्त व्यापार समझौते के पैकेज में निवेश संरक्षण समझौते के अलावा भौगोलिक सूचकांक ढांचा भी शामिल होगा ।

उल्लेखनीय है कि जून 2007 में भारत और ईयू के बीच शुरू मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत में मई 2013 में रूकावट आ गई थी जब दोनों पक्ष शुल्क, आईटी क्षेत्र से जुड़े डाटा की सुरक्षा स्थिति तथा बाजार पहुंच सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैचारिक अंतर को दूर करने में विफल रहे थे ।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और यूरोपीय संघ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस ब्लाक के शीर्ष नेतृत्व के बीच डिजिटल शिखर बैठक में बातचीत शुरू करने पर सहमत होंगे ।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष शिखर बैठक में सम्पर्क साझेदारी की घोषणा कर सकते हैं जिसका मकसद रेलवे, नौवहन एवं विमानन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है तथा दोनों पक्षों के लोगों को डिजिटल क्षेत्र में करीब लाना है ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने पुर्तगाल जाने का कार्यक्रम था लेकिन देश में कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी और दोनों पक्षों ने डिजिटल माध्यम से बैठक करने का निर्णय किया था ।

यूरोपीय संघ, भारत के लिये सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समूह है और यह 2018 में भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी रहा है। यूरोपीय संघ के साथ भारत का द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2018-19 में 115.6 अरब डालर था जिसमें निर्यात 57.17 अरब डालर तथा आयात 58.42 अरब डालर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू