भारत ने 14 कलाकृतियां लौटाने के ऑस्ट्रेलिया के निर्णय का स्वागत किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:22 IST2021-07-30T22:22:20+5:302021-07-30T22:22:20+5:30

India welcomes Australia's decision to return 14 artworks | भारत ने 14 कलाकृतियां लौटाने के ऑस्ट्रेलिया के निर्णय का स्वागत किया

भारत ने 14 कलाकृतियां लौटाने के ऑस्ट्रेलिया के निर्णय का स्वागत किया

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों द्वारा कांस्य और पत्थर की मूर्तियों सहित 14 भारतीय कलाकृतियों को वापस करने के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया, जिनमें से कुछ को कथित तौर पर चोरी या अवैध रूप से देश से ले जाया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ''भारतीय कलाकृतियों की स्वदेश वापसी! ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी से 14 भारतीय कलाकृतियों की स्वदेश वापसी की घोषणा का स्वागत है।''

ऑस्ट्रेलिया नेशनल गैलरी (एनजीए) ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि वह अपने एशियाई कला संग्रह से भारत सरकार को प्राचीन वस्तुएं लौटाएगी। लौटाई जा रही कलाकृतियों में भारतीय कला डीलर सुभाष कपूर से जुड़ी 13 वस्तुएं शामिल हैं। एक वास्तुकला डीलर विलियम वोल्फ से प्राप्त की गई है।

एबीसी न्यूज ने बताया कि यह चौथी बार है जब एनजीए कपूर से खरीदी गईं प्राचीन वस्तुएं भारत सरकार को सौंप रही है। लौटाई जा रही कुछ कलाकृतियों में चोल राजवंश के नृत्य करते संत सम्बंदर की मूर्तियाँ और देवी दुर्गा की मूर्तियां शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India welcomes Australia's decision to return 14 artworks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे