लाइव न्यूज़ :

भारत ने म्यांमा संकट को खत्म करने के लिये आसियान की पहल का स्वागत किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत ने म्यांमा में जारी संकट को समाप्त करने के लिये आसियान समूह की पहल का रविवार को स्वागत किया । म्यांमा में फरवरी माह में सैन्य तख्तापलट के बाद से अशांति है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि म्यांमा में वर्तमान स्थिति के समाधान के लिये भारत रचनात्मक एवं अर्थपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम म्यांमा पर आसियान की पहल का स्वागत करते हैं जिसके बारे में 24 अप्रैल को आसियान शिखर सम्मेलन में सहमति बनी । म्यांमा के साथ हमारे राजनयिक सम्पर्क का मकसद इन प्रयासों को मजबूती प्रदान करना है । ’’

गौरतलब है कि म्यांमा में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद से व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है । म्यांमा प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में बच्चों सहित काफी संख्या में लोग मारे गए हैं ।

दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) ने शनिवार को म्यांमा के मुद्दे पर आम सहमति पर आधारित ‘पांच बिन्दु’ जारी किये जिसमें तत्काल हिंसा समाप्त करना और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिये सभी पक्षों के बीच सकारात्मक वार्ता शामिल है ।

म्यांमा 10 देशों के इस संगठन का सदस्य है ।

बागची ने कहा, ‘‘ म्यांमा के लोगों के मित्र के रूप में भारत वहां के वर्तमान स्थिति के समाधान के लिये रचनात्मक एवं अर्थपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा । भारत, म्यांमा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?