लाइव न्यूज़ :

पाक प्रतिनिधि के ‘काल्पनिक नक्शा’ पेश करने पर भारत ने एससीओ की बैठक छोड़ी

By भाषा | Updated: September 15, 2020 20:26 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “यह मेजबान द्वारा इसके खिलाफ दिये गए परामर्श की घोर उपेक्षा और बैठक के नियमों का उल्लंघन था। मेजबान से विचार-विमर्श के बाद, भारतीय पक्ष ने इस मौके पर विरोधस्वरूप बैठक छोड़ने का फैसला किया।” डिजिटल बैठक की अध्यक्षता रूस कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जैसी की उम्मीद की जा रही थी, पाकिस्तान ने तब इस बैठक को लेकर भ्रामक तस्वीर पेश की।” एससीओ के सदस्य देशों की क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा को लेकर सभी स्थापित मानकों के खिलाफ भी।पाकिस्तान द्वारा अवैध नक्शे के इस्तेमाल पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और रूस ने भी पाकिस्तानी प्रतिनिधि को ऐसा करने से रोकने के लिये पुरजोर कोशिश की।

नई दिल्लीः पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि द्वारा एक “काल्पनिक” नक्शे में भारतीय भूभाग को पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर दिखाए जाने के विरोध में भारत ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से बहिर्गमन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “यह मेजबान द्वारा इसके खिलाफ दिये गए परामर्श की घोर उपेक्षा और बैठक के नियमों का उल्लंघन था। मेजबान से विचार-विमर्श के बाद, भारतीय पक्ष ने इस मौके पर विरोधस्वरूप बैठक छोड़ने का फैसला किया।” डिजिटल बैठक की अध्यक्षता रूस कर रहा था।

इस मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जैसी की उम्मीद की जा रही थी, पाकिस्तान ने तब इस बैठक को लेकर भ्रामक तस्वीर पेश की।” सरकारी सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई एससीओ चार्टर का “घोर उल्लंघन” था और एससीओ के सदस्य देशों की क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता की सुरक्षा को लेकर सभी स्थापित मानकों के खिलाफ भी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अवैध नक्शे के इस्तेमाल पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और रूस ने भी पाकिस्तानी प्रतिनिधि को ऐसा करने से रोकने के लिये पुरजोर कोशिश की। इस बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मोईद डब्ल्यू यूसुफ कर रहे थे। सूत्रों ने कहा कि रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पत्रुशेव ने कहा कि वह भारतीय एनएसए अजीत डोभाल के बैठक में हिस्सा लेने पर व्यक्तिगत रूप से उनके बेहद शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया रूस उसका समर्थन नहीं करता है और उम्मीद है कि पाकिस्तान के इस “उकसाने” वाले कृत्य से एससीओ में भारत की भागीदारी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा और इसका पत्रुशेव के भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत रिश्तों पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान दोनों प्रभावशाली क्षेत्रीय समूह एससीओ का हिस्सा हैं। 

टॅग्स :अजीत डोभालपाकिस्तानचीनदिल्लीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह