लाइव न्यूज़ :

India vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: चीन की 'दीवार' तोड़ भारत चैंपियन?, ओलंपिक रजत पदक विजेता को 1-0 से हराया, राजगीर में 'जय हो'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 18:48 IST

India vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: भारत ने पूरे सीरीज में एक भी मैच नहीं हारा। जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: हरेंद्र सिंह ने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना पहला खिताब जीता। India vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: भारत ने 2024 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया है।  India vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा।

India vs China Women’s Asian Champions Trophy 2024 final: भारत ने चीन को हराकर लगातार दो खिताब पर कब्जा कर लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा। भारत ने 2024 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया है। हरेंद्र सिंह ने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना पहला खिताब जीता। स्टेडियम का डीजे 'जय हो' बजा रहा है! भारत ने पूरे सीरीज में एक भी मैच नहीं हारा। जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 

‘गोल्डन गर्ल’ दीपिका के टूर्नामेंट में 11वें गोल की मदद से भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब बरकरार रखा। पिछले साल रांची में और 2016 में सिंगापुर में यह खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने जबर्दस्त तालमेल और संयम का परिचय देते हुए चीन को हाशिये पर रखा।

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोल करके खचाखच भरे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया । दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर दिलाया।

इस पर पहला शॉट चूक गया लेकिन गेंद सर्कल के भीतर ही थी और नवनीत की स्टिक से डिफ्लैक्ट होकर दीपिका के पास पहुंची जिसने शानदार फ्लिक से उसे गोल के भीतर डाला। भारत के पास तीसरे क्वार्टर में ही बढत दुगुनी करने का सुनहरा मौका था लेकिन 42वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर दीपिका का शॉट चीन की गोलकीपर ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर बचा लिया।

भारत को चौथे क्वार्टर में भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वैरिएशन का कोई नतीजा नहीं निकला। इससे पहले चीन ने शुरुआती मिनट से गेंद पर नियंत्रण के मामले दबदबा बनाये रखा। पहले हाफ में हालांकि भारतीय टीम आठ बार चीन के सर्कल में घुसी और चीनी टीम पांच बार ही हमले बोल सकी लेकिन उसने भारतीय खिलाड़ियों को गेंद आसानी से नहीं लेने दी ।

वहीं भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर फिनिशंग टच के लिये जूझते रहे। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में 16 पेनल्टी कॉर्नर में से एक भी तब्दील नहीं कर सकी भारतीय टीम की कमजोरी फाइनल में पहले 30 मिनट में फिर देखने को मिली जब उसे मिले चार पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। भारत के पास चौथे मिनट में गोल करने का मौका था।

जब सुनेलिटा टोप्पो दाहिने फ्लैंक से अकेले गेंद लेकर आगे बढ़ी लेकिन उनके प्रयास को चीन की गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में तीसरे ही मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन तान झिंझुयांग के शॉट को भारतीय गोलकीपर बिछू देवी ने दाहिने ओर डाइव लगाकर बचाया और रिबाउंड पर भी गोल नहीं होने दिया।

इस बीच भारत को 20वें से 21वें मिनट के भीतर मिले चार पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। पहले पर दीपिका का शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया जबकि दूसरा गोलकीपर ने और तीसरा डिफेंडर ने बचाया। चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर वैरिएशन भी असफल रहा। चीन को 23वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। ब्रेक से तीन मिनट पहले भारत के पास खाता खोलने का मौका था लेकिन लालरेम्सियामी के पास पर शर्मिला का शॉट बार से टकराकर निकल गया । तीसरे स्थान के मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 4 . 1 से हराया।

टॅग्स :चीनहॉकी इंडियाटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन