लाइव न्यूज़ :

भारत, वियतनाम डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सहयोग करेंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत और वियतनाम ने बृहस्पतिवार को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके वियतनामी समकक्ष गुयेन मान हंग ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जो डिजिटल मीडिया और सोशल नेटवर्क पर नीतियों और नियामक ढांचे की स्थापना में सूचना और अनुभव साझा करने की परिकल्पना करता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलओआई में दोनों देशों के मीडिया पेशेवरों और अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी परिकल्पना की गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत और वियतनाम के बीच संबंधों में गर्मजोशी ठाकुर के आवास पर दोनों मंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा में दिखाई दी।’’

इसमें कहा गया है कि ठाकुर ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच गहरे संबंध भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हाल की वियतनाम यात्राओं से और मजबूत हुए हैं, और आज की बैठक नई प्रौद्योगिकियों और चुनौतियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को नया आकार देगी।

ठाकुर ने वियतनाम के सूचना और संचार मंत्री को फरवरी 2021 से सरकार द्वारा लागू की जा रही डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में भी बताया।

एलओआई एक दस्तावेज है जो दो पक्षों की प्रारंभिक प्रतिबद्धता की घोषणा करता है क्योंकि वे एक दूसरे के साथ एक व्यापार सौदा करते हैं। यह संभावित सौदे की मुख्य शर्तों को रेखांकित करता है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान, हंग ने ठाकुर को वियतनाम की यात्रा पर आमंत्रित किया और दोनों देशों के पत्रकारों को लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे के देशों में सामाजिक-आर्थिक विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के वास्ते सक्षम बनाने के बारे में बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता