लाइव न्यूज़ :

कोविड के बावजूद भारत-वियतनाम आर्थिक संबंध ने सकारात्मक दिशा बनाये रखी: कोविंद

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक संबंध ने कोविड-19 महामारी के कारण व्यवधानों के बावजूद सकारात्मक दिशा बनाए रखी है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को यह उल्लेखित करते हुए प्रसन्नता हुई कि भारत और वियतनाम के बीच रक्षा साझेदारी लगातार बढ़ रही है।

वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कोविंद ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि में योगदान देगा।

वियतनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुओंग दिन्ह ह्यू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि समकालीन समय में भारत और वियतनाम के बीच नेतृत्व स्तर पर उत्कृष्ट संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोग महात्मा गांधी और राष्ट्रपति हो ची मिन्ह के आदर्शों का अनुसरण करते हैं। आज, हमारी द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी में व्यापक क्षेत्र शामिल हैं - राजनीतिक संबंध से लेकर व्यापार एवं निवेश संबंध, ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग और लोगों के बीच संबंध।’’

कोविंद ने 2018 में देश की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वियतनाम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के बीच प्राचीन सभ्यतागत आदान-प्रदान को खुद देखा, जिसमें मजबूत बौद्ध संबंध भी शामिल हैं।

बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण व्यवधान उत्पन्न होने के बावजूद भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक संबंध ने सकारात्मक दिशा बनाए रखी है।

बहुपक्षीय मंचों पर भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के बारे में कोविंद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर हमारे समन्वित प्रयासों ने अधिकांश विकासशील देशों को आवाज दी है।

उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में योगदान करने के लिए आसियान के साथ काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन