लाइव न्यूज़ :

भारत, उज्बेकिस्तान ने अर्थव्यवस्था, रक्षा क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत और उज्बेकिस्तान ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षेत्रों समेत विविध क्षेत्रों में गहन सहयोग का संकल्प जताया और भारतीय ऋण सहायता के तहत मध्य एशियाई देश में संचालित परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श के 14वें दौर को डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने किया तथा उज्बेक पक्ष की अगुवाई उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री फरहोद अरजीव ने की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परामर्श में दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, वाणिज्य दूतावास के मामलों और सांस्कृतिक सहयोग समेत विविध क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और संयुक्त राष्ट्र एवं बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन