लाइव न्यूज़ :

अलास्का में शुक्रवार से 15 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे भारत, अमेरिका

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारत और अमेरिका द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के लिए शुक्रवार से अलास्का में 15 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे।

भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘युद्ध अभ्यास’ नाम के इस सैन्याभ्यास के 17वें संस्करण का आयोजन अलास्का में ज्वाइंट बेस एलमंडोर्फ रिचर्डसन में 15 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा।

इसमें भारतीय जत्थे में भारतीय सेना की इन्फेंट्री बटालियन के 350 जवान शामिल होंगे। इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी में बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था।

सेना ने कहा, ‘‘यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-सक्रियता को बढ़ाना है।’’

उसने कहा कि सैन्याभ्यास में ठंडी जलवायु स्थिति में सामूहिक सैन्य व्यूह-रचनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसका प्रमुख उद्देश्य एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ तरीकों को सीखना तथा रणनीतिक स्तर की युक्तियों को साझा करना है।

पिछले कुछ साल में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध बढ़े हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘बड़ा रक्षा साझेदार’ बताया थाा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे