लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका हिंद महासागर में बुधवार से दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास करेंगे

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय नौसेना बुधवार से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) रोनाल्ड रीगन के साथ दो दिवसीय व्यापक नौसैनिक अभ्यास में भाग लेगी, जो दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते परिचालन सहयोग को दर्शाता है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

भारतीय वायु सेना ने कहा कि वह भी अभी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास के दौरान वहां की नौसेना के साथ संचालन संबंधी कार्य में भी भाग लेगी।

एक वाहक युद्ध समूह या वाहक हमलावर समूह एक विशाल नौसैनिक बेड़ा है जिसमें एक विमान वाहक जहाज शामिल है, इसके अलावा बड़ी संख्या में विध्वंसक, फ्रिगेट एवं अन्य जहाज भी हैं।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8आई समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29के जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय अभ्यास का लक्ष्य ​द्विपक्षीय संबंध एवं सहयोग को और मजबूत बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू