लाइव न्यूज़ :

हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने में भारत, अमेरिका के साझा हित : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत एवं अमेरिका के साझा हित हैं तथा साथ मिलकर काम करने की दोनों देशों की क्षमता का क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों के प्रभावी समाधान में एक सकारात्मक प्रभाव है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्रंप प्रशासन के हाल में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से संबंधित सवालों के जवाब में यह बात कही।

दस्तावेजों में कहा गया है कि समान सोच वाले देशों के साथ मजबूत भारत रणनीतिक हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन के खिलाफ ‘‘शक्ति संतुलन’’ के रूप में काम करेगा।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अमेरिका सरकार की रिपोर्ट पर एक सवाल अमेरिका सरकार के प्रवक्ता से पूछा जाना चाहिए। हालांकि, मैं कहूंगा कि भारत और अमेरिका के बीच एक समग्र रणनीतिक वैश्विक भागीदारी है तथा हमारे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एजेंडे, हमारे बढ़ते आर्थिक सहयोग और रणनीतिक तथा सुरक्षा हितों के लिहाज से हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में तथा इससे परे सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में दोनों देशों के साझा हित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिलकर काम करने की हमारी क्षमता का क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के प्रभावी समाधान में एक सकारात्मक प्रभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग