लाइव न्यूज़ :

INDIA-US 2+2 Dialogue: दोनों देशों के बीच वॉशिंटन में 11 अप्रैल को होगी 2+2 वार्ता, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2022 18:38 IST

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री चौथे भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2 + 2 वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो 11 अप्रैल को वाशिंगटन, डीसी में होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर और राजनाथ सिंह अपने समकक्षों से विभिन्न मुद्दों पर करेंगे वार्ता भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे में क्रॉस-कटिंग मुद्दों की होगी व्यापक समीक्षा

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच होने वाली चौथी 2+2 वार्ता आगामी 11 अप्रैल को वॉशिंगटन डीसी में होगी। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 11-12 अप्रैल 2022 तक अमेरिका का दौरा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री चौथे भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2 + 2 वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो 11 अप्रैल को वाशिंगटन, डीसी में होगी।

इस वार्ता में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने समकक्षों से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता करेंगे। दरअसल, पिछले साल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वार्षिक संवाद आयोजित नहीं किया गया था। विदेश मंत्रालय की ओर से इस होने वाली वार्ता को लेकर कहा कि इसमें दोनों पक्षों को संबंधों को और मजबूत करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन और दृष्टि प्रदान करने के उद्देश्य से विदेश नीति, रक्षा और सुरक्षा से संबंधित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे में क्रॉस-कटिंग मुद्दों की व्यापक समीक्षा करने में सक्षम बनाएगी।

इस वैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी उनके अमेरिकी समकक्ष विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन करेंगे। इसके अलावा मंत्रियों की अन्य बैठकें भी होंगी। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच 2+2 संवाद की पिछली बैठक अक्टूबर 2020 में नई दिल्ली में हुई थी, लेकिन पिछले कोरोना संक्रमण के चलते यह डायलॉग नहीं हो सका। साल 2017 से दोनों देशों के बीच यह वार्षिक संवाद होता है।

 

टॅग्स :भारतUSराजनाथ सिंहRajnath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी