लाइव न्यूज़ :

एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा की संभावना तलाश रहे हैं भारत, अमेरिका

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भारत और अमेरिका, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा की संभावना तलाश रहे हैं और यह अगले सप्ताह में हो सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष यात्रा की तारीखों और अन्य प्रासंगिक विवरणों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। यह यात्रा ब्लिंकन की अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में भारत की पहली यात्रा होगी।

हालांकि, इस तरह की यात्रा पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

समझा जाता है कि इस यात्रा का मुख्य जोर इस साल के अंत में वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं की भौतिक मौजूदगी में एक शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करना होगा। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं।

जनवरी में बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद ब्लिंकन भारत आने वाले इसके दूसरे उच्च पदस्थ अधिकारी होंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए मार्च में भारत की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

ऑस्टिन की भारत यात्रा भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड समूह के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोग का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताये जाने के कुछ दिनों बाद हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन