लाइव न्यूज़ :

शेरमन की यात्रा के दौरान भारत, अमेरिका ने सीमा पार आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा की: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन और भारतीय वार्ताकारों के बीच हुई चर्चा के दौरान सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने, अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम और युद्ध प्रभावित देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के वास्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने की जरूरत के मुद्दे पर प्रमुखता से बातचीत हुई।

विदेश मंत्रालय ने यह बात बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ शेरमन की व्यापक चर्चा के एक दिन बाद कही।

मंत्रालय ने कहा कि एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और पिछले महीने वाशिंगटन में अपने नेताओं के एक शिखर सम्मेलन के दौरान घोषित क्वाड की सकारात्मक और रचनात्मक पहल को लागू करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

शेरमन की तीन दिवसीय भारत यात्रा के अंत में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' चर्चा के दौरान अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम सहित दक्षिण एशिया की स्थिति, सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने की आवश्यकता और शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यूएनएससी प्रस्ताव 2593 के कार्यान्वयन को प्राथमिकता मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र