लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका ने फार्मा क्षेत्र में सहयोग के लिए चर्चा की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई भारत और अमेरिका ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने व कच्चे माल की आपूर्ति सहित फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अमेरिकी दूतावास प्रभारी डेनियल बी स्मिथ के बीच चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि विदेश सचिव ने स्मिथ को अवगत कराया कि भारत कोविड-19 महामारी से निपटने में अमेरिका द्वारा मुहैया कराई गई सहायता की प्रशंसा करता है।

बागची ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिकी दूतावास के नए प्रभारी डेनियल बी स्मिथ का स्वागत किया। संदेश दिया कि मौजूदा कोविड-19 की स्थिति से निपटने में अमेरिकी एकजुटता की प्रशंसा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे माल सहित टीका और आवश्यक क्षेत्र में सहयोग के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को तत्पर है।’’

स्मिथ ने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश सचिव श्रृंगला से मिलकर और महामारी से निपटने के लिए अमेरिका-भारत के प्रयासों पर चर्चा करके खुशी हुई।’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने कहा था कि वह टीका उत्पादन के लिए कच्चे माल की आपूर्ति करेगा जिससे भारत कोविड-19 टीके कोविशील्ड की दो करोड़ खुराक बनाने में सक्षम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल