लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका सहयोग वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के प्रबंधन को आगे बढ़ाएगा : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने सोमवार को कहा कि भारत-अमेरिका सहयोग वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के प्रबंधन तथा वैज्ञानिक खोज को आगे बढ़ाएगा।

पवार स्वास्थ्य मंत्रालय में भारत द्वारा आयोजित चौथे भारत-अमेरिका स्वास्थ्य संवाद के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग में वैश्विक मामलों के कार्यालय की निदेशक लॉयस पेस कर रही हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम को स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे विभिन्न सहयोगों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में होने वाले विचार-विमर्श के मुद्दों में महामारी विज्ञान अनुसंधान और निगरानी, टीका विकास, "एक स्वास्थ्य" नजरिया, स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य नीतियों आदि को मजबूत बनाने से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।

मंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत और अमेरिका के बीच एकजुटता की भी चर्चा की, जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को समर्थन दिया। बयान में कहा गया है कि जिस तरह से दोनों देशों ने अनुसंधान और विकास में सहयोग बढ़ाया है, खासकर फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा और टीका विकास क्षेत्र में, उसकी पवार ने सराहना की।

मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में 2020 में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का जिक्र करते हुए पवार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत व अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को स्वीकार किया।

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय तथा अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के बीच एक और समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया है जिसमें स्वास्थ्य सुरक्षा, संचारी रोगों और गैर-संचारी रोगों, स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य नीति जैसे मुद्दों से जुड़े सहयोग वाले प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

पवार ने यह भी कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना चाहिए तथा स्वास्थ्य प्रणालियों की असमानताओं से लड़ने में नवाचारों के जरिए अपनी ताकत को जोड़ना चाहिए। दो दिवसीय संवाद की शुरुआत के मौके पर पवार ने कहा कि यह मंच सभी प्रतिभागियों को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए एक अवसर मुहैया कराएगा जिसका उपयोग भारत और अमेरिका दोनों देशों में स्वास्थ्य एजेंडे पर साझेदारी के दायरे को व्यापक बनाने के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव