लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी के लिए एजेंडा पर तालमेल कर सकते हैं : प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: April 8, 2021 01:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकियों के लिए 2030 के एजेंडे पर ‘रचनात्मक सहयोग’ कर सकते हैं। इससे पहले जलवायु मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी ने उल्लेख किया कि भारत पेरिस समझौते के तहत योगदान देने को लेकर प्रतिबद्ध है और भारत उन देशों में शामिल है जो इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी के साथ शानदार बातचीत हुई। पर्यावरण के संबंध में कदम उठाने के लिए उनका जुनून और प्रतिबद्धता सराहनीय है।’’

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका और भारत पर्यावरण के संबंध में स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकयों के लिए 2030 के एजेंडा पर रचानात्मक सहयोग कर सकते हैं।’’

बयान के मुताबिक, केरी ने कहा कि अमेरिका हरित प्रौद्योगिकियों के साथ जलवायु योजना को लेकर भारत की मदद करता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?