लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासगार में दो दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत और अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू किया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा एवं सैन्य साझेदारी को प्रदर्शित करता है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘पासेक्स’ अभ्यास में भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध पोत शिवालिक और लंबी दूरी तक समुद्री गश्त करने वाले विमान पी8आई को तैनात किया है।

उन्होंने बताया कि अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ कर रहा है।

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, नैसेना का एक बड़ा बेड़ा होता है, जिसमें एक विमानवाहक पोत के अलावा कई विध्वंसक पोत एवं नौकाएं तथा अन्य जहाज शामिल होते हैं।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास रविवार को शुरू हुआ और यह सोमवार को संपन्न हो जाएगा।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा के करीब हफ्ते भर बाद यह अभ्यास हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?