लाइव न्यूज़ :

भारत का खाड़ी देशों से आग्रह : काम पर लौटने के इच्छुक भारतीय श्रमिकों की वापसी में मदद करें

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारत ने मंगलवार को खाड़ी देशों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों में ढील के बाद काम पर लौटने के इच्छुक भारतीय श्रमिकों और पेशवरों की वापसी में मदद करें।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगभग सभी अरब देशों के प्रमुख क्षेत्रीय संगठन खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में इस मुद्दे पर बात की।

जयशंकर ने बैठक में खाड़ी देशों को भारत की ओर से खाद्य सामग्री, दवाओं और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों का ध्यान रखने के लिये जीसीसी देशों का आभार व्यक्त किया।

मंत्रालय ने कहा, ''विदेश मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय श्रमिक और पेशेवर काम पर लौटने के लिये जीसीसी देशों में वापस जाने के इच्छुक हैं। उन्होंने जीसीसी नेतृत्व से यात्रा संबंधी प्रबंध के जरिये उनकी वापसी में मदद करने का आग्रह किया।''

कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते कुछ महीनों में हजारों भारतीय नागरिक खाड़ी क्षेत्र से स्वदेश लौट आए थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान नेताओं ने आपसी हितों से संबंधित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos