लाइव न्यूज़ :

भारत ने जी20 देशों से 2030 तक प्रति व्यक्ति उत्सर्जन को वैश्विक औसत पर लाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 00:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत ने ‘‘तेजी से घटते कार्बन क्षेत्र’ को ध्यान में रखते हुए जी20 देशों से 2030 तक प्रति व्यक्ति उत्सर्जन को वैश्विक औसत पर लाने का आग्रह किया है।

नेपल्स, इटली में आयोजित 16वें जी20 सम्मेलन में दो दिवसीय पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक में, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “हमने कुछ देशों द्वारा इस सदी के मध्य तक या उसके आसपास नेट जीरो (निवल शून्य) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन हासिल करने के लिए किए गए संकल्पों को संज्ञान में लिया है। हालांकि, तेजी से घटते कार्बन क्षेत्र को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं हो सकता है।"

मंत्री ने जी20 देशों से सवाल किया, "इसलिए, और विकासशील देशों की वैध आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, हम जी20 देशों से 2030 तक प्रति व्यक्ति उत्सर्जन को वैश्विक औसत पर लाने के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह करते हैं।"

एक संयुक्त जी20 ऊर्जा-जलवायु मंत्रिस्तरीय बयान में, जी20 देशों ने नीति निर्माण में विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण के महत्त्व को स्वीकार किया।

देशों ने कहा है, “हम स्वीकार करते हैं कि कोविड-19 संकट में नीति निर्माण में विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण के महत्त्व की पुष्टि हुई है। हम वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय से आने वाली गंभीर चेतावनी पर जोर देते हैं, कि यह जलवायु परिवर्तन की तत्काल चुनौतियों और जैव विविधता के नुकसान और मानव स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दशक भर कार्य होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए