लाइव न्यूज़ :

भारत ने विदेशी सरकारों से भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार के मद्देनजर भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का मुद्दा विदेशी सरकारों के समक्ष उठा रहा है।

चीन, इटली और कई अन्य देशों के संस्थानों में पढ़ने वाले भारतीय छात्र यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर यहां रुके हुए हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "भारत में कोविड की स्थिति में सुधार के साथ, हम भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का मुद्दा विदेशों के साथ उठा रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि यह आर्थिक सुधार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण चीज है।"

उन्होंने कहा, "इस दिशा में कुछ सकारात्मक कदम उठाए गए हैं और हम उम्मीद करेंगे कि और अधिक देश भारत से लोगों की आवाजाही को सामान्य बनाने के लिए कदम उठाएंगे।"

अमेरिका द्वारा भारत को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति के बारे में पूछे जाने पर, बागची ने कहा कि घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम तीव्र गति से जारी है और भारत टीकों के आयात की संभावना पर अपने सहयोगियों के संपर्क में है।

यह पूछे जाने पर कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोवैक्सिन को कब मान्यता देगा, उन्होंने कहा कि टीका के निर्माता भारत बायोटेक लिमिटेड ने इस महीने की शुरुआत में वैश्विक संस्था को सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ अनुरोध सौंपा है।

बागची ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के आधे से अधिक सदस्य देशों ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीका कोविशील्ड को मान्यता दी है।

अगले सप्ताह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की भारत यात्रा की खबरों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में अपडेट उपलब्ध होने पर विवरण साझा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल