लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन ने टीका प्रमाणन विवाद को समाप्त किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कोविड रोधी टीके के प्रमाणन संबंधी विवाद को खत्म करते हुए ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को अब 11 अक्टूबर से ब्रिटेन पहुंचने पर पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, ''ब्रिटेन जाने वाले ऐसे भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य टीके की दोनों खुराक लगी हैं। पिछले महीने के दौरान करीबी सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।''

अपने नवीनतम यात्रा दिशा-निर्देशों में ब्रिटेन ने कहा कि ''लाल सूची'' सात देशों तक सीमित हो जाएगी और 37 नए देशों तथा क्षेत्रों के टीकाकरण के प्रमाण को मान्यता दी जाएगी।

नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की सहित दुनिया भर के 37 देशों और क्षेत्रों के लिए टीकाकरण आगमन प्रणाली का विस्तार किया है।

भारत ने इससे पहले कहा था कि वह टीका प्रमाणन विवाद का समाधान खोजने को लेकर आशान्वित है, जिसके कुछ घंटे बाद यह घोषणा सामने आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग