लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों, आतंकवाद रोधी कदमों, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार, आतंकवाद रोधी कदमों, शांतिरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दूसरी भारत-ब्रिटेन बहुपक्षीय वार्ता के तहत यह चर्चा सोमवार को लंदन में की गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक) प्रकाश गुप्ता ने किया, जबकि ब्रितानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र के लिए उप राजनीतिक निदेशक हैरियट मैथ्यूज ने किया ।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रितानी प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सफलतापूर्वक अध्यक्षता करने के लिए भारत को बधाई दी।

इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र में सुधारों, आतंकवाद रोधी कदमों, शांतिरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन जैसे आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने राष्ट्रमंडल रणनीतिक योजना और प्राथमिकताओं पर विचार साझा किए।

बयान में बताया गया कि प्रतिनिधिमंडलों ने बहुपक्षीय मामलों पर आपसी सहयोग को और गहरा करने के लिए निकटता से काम करते रहने पर सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां