लाइव न्यूज़ :

भारत, यूएई ने अबु धाबी तट पर नौसेना अभ्यास किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग की प्रगति के मद्देनजर शनिवार को अबु धाबी तट पर नौसेना अभ्यास किया।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास ''जायेद तलवार'' के लिए भारतीय नौसना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि और दो एमके 42बी हेलिकॉप्टरों ने हिस्सा लिया। वहीं, यूएई की ओर से अभ्यास में अल-धफरा मिसाइल और एक एएस-565बी पैंथर हेलीकॉप्टर शामिल हुआ।

ओमान तट पर करीब सप्ताहभर पहले एक इजराइली कंपनी के तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के चलते एक ब्रिटिश नागरिक और रोमानिया के एक नागरिक की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र में उपजे तनाव के बीच यह नौसेना अभ्यास किया गया है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, '' अभ्यास के हिस्से के तौर पर जहाजों ने दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए क्षितिज लक्ष्यीकरण, खोज एवं बचाव और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह