लाइव न्यूज़ :

भारत, तुर्कमेनिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र, बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी भारत और तुर्कमेनिस्तान ने बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों की समीक्षा की और संयुक्त राष्ट्र एवं बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी ।

भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच चौथे दौर की वार्ता विदेश कार्यालय स्तर से संबंधित विचार विमर्श डिजिटल माध्यम से हुई ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप और तुर्कमेनिस्तान पक्ष का नेतृत्व विदेश मामलों के उप मंत्री वेपा हाजियेव ने किया ।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, रक्षा, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, शिक्षा और राजनयिक सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों की व्यापक समीक्षा की ।

दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य बहु स्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की ।

मंत्रालय ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि पांचवे दौर की विदेश कार्यालय स्तर की वार्ता की तिथि आपसी सहमति के आधार तय की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा