लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 41 मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2020 09:36 IST

Coronavirus Update: भारत में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य हैं। महाराष्ट्र में 250 से ज्यादा लोगों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना एक एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 16454 हैकोरोना से देश में कुल 681 मौतें, पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की जान गई

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 21393 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में इस महामारी से देश में 41 लोगों की मौत हुई है। इस तरह मृतकों की कुल संख्या अब 681 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 16454 है। वहीं, 4257 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

देश भर में अब तक आए कोरोना के मामलों में 60 प्रतिशत से ज्यादा केस केवल पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु से आए हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में कोरोना से 5652 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 269 लोगों की मौत हुई है जबकि 789 लोग ठीक हुए हैं।

ऐसे ही गुजरात में संक्रमित मरीजों की संख्या 2407 है। दिल्ली में ये संख्या 2248 है जबकि राजस्थान में 1935 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि अब तक देश में कुल 485172 लोगों से 500542 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसमें 21797 सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि इससे पहले कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में, देश के कुछ हिस्सों में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों पर हमले की घटनाएं हुई थी। इस मुद्दे से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी।

इसे बाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत कोविड-19 के खिलाफ लडाई में लगे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के खिलाफ हिंसा एवं प्रताड़ना के कृत्य को गैर जमानती अपराध बनाया गया है। इसके लिए अधिकतम सात वर्ष की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया