लाइव न्यूज़ :

फसल अवशेष जलाने से जुड़े उत्सर्जन के मामले में भारत विश्व में शीर्ष स्थान पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 अक्टूबर भारत फसल अवशेष जलाने से जुड़े उत्सर्जन में शीर्ष स्थान पर है। जलवायु प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ब्लू स्काई एनालिटिक्स द्वारा जारी एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

इसके मुताबिक भारत, 2015 से 2020 की अवधि के दौरान कुल वैश्विक उत्सर्जन के 13 फीसदी हिस्से के लिए जिम्मेदार है।

ब्लू स्काई एनालिटिक्स की स्थापना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक पूर्व छात्र ने की है। स्टार्टअप ने 2020 में फसल अवशेष जलाने से होने वाले उत्सर्जन के 12.2 प्रतिशत हिस्से के लिए भारत के जिम्मेदार रहने का जिक्र किया है।

रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों से भारत में वन और फसल अवशेषों के जीवाश्मों को जलाये जाने की हालिया प्रवृत्ति के बारे में नयी चीजों का पता चलता है। उदाहरण के तौर पर आंकड़ों से यह सत्यापित होता है कि 2016 से 2019 के बीच फसल अवशेष को जलाने की प्रवृत्ति में कमी आई। इसके लिए इस अवधि के दौरान फसल अवशेष आग में 11.39 प्रतिशत तक कमी आने का जिक्र किया गया है।

हालांकि, इसमें 2019-20 में उत्सर्जन में 12.8 प्रतिशत वृद्धि होने का भी जिक्र किया गया है, जिससे भारत की वैश्विक हिस्सेदारी बढ़ कर 12.2 प्रतिशत हो जाती है।

ब्लू स्काई एनालिटिक्स, वैश्विक गठबंधन क्लाइमेट ट्रेस का भी हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे