लाइव न्यूज़ :

भारत एक खुराक वाले स्पूतनिक टीके के दावे का परीक्षण करेगा : नीति आयोग के सदस्य

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोविड-19 से बचाव में कारगर रूस के एक खुराक वाले ‘स्पूतनिक लाइट’ टीके के बारे में दावे का परीक्षण करेगा।

पॉल ने कहा, ‘‘स्पूतनिक वी टीके की दो खुराकें तीन हफ्ते के अंतराल पर दी जाती हैं। इसकी खासियत ये है कि पहली और दूसरी खुराक का एंटीजन एक दूसरे से अलग है। दूसरे टीकों में दोनों खुराकें एक समान रहती है।’’

पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्पूतनिक लाइट के मामले में वह (टीका निर्माता) कह रहे हैं कि पहली खुराक ही पर्याप्त है। हम इस दावे का परीक्षण कर रहे हैं। हम इसके आंकड़ों और प्रभाव को लेकर गौर करेंगे। इस बारे में और जानकारी अभी आएगी।’’

पॉल से सवाल किया गया कि भारत में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या ‘स्पूतनिक लाइट’ टीके को अनुमति दी जाएगी।

पॉल ने कहा कि अगर टीका निर्माता का दावा सही है तो इससे भारत में टीकाकरण की रफ्तार दोगुनी करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos