भारत हिमालय क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय जलवायु केंद्र स्थापित करेगा : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:04 IST2020-12-14T18:04:43+5:302020-12-14T18:04:43+5:30

India to set up regional climate center for Himalayan region: Meteorological Department | भारत हिमालय क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय जलवायु केंद्र स्थापित करेगा : मौसम विभाग

भारत हिमालय क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय जलवायु केंद्र स्थापित करेगा : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को कहा कि भारत हिमालय पर्वतीय क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय जलवायु केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है और इससे ना केवल देश को बल्कि पड़ोसी देशों को भी मौसम संबंधी सुझाव उपलब्ध कराए जाएंगे।

महापात्रा ने कहा कि इस केंद्र को स्थापित करने के संबंध में कार्य शुरू हो चुका है और विश्व मौसम संगठन के साथ वार्ता जारी है।

उन्होंने कहा कि चीन भी अपनी तरफ इसी तरह का क्षेत्रीय जलवायु केंद्र स्थापित कर रहा है।

''पर्वतीय क्षेत्र के मौसम एवं जलवायु सेवाओं'' पर आधारित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए महापात्रा ने कहा कि हिमायल क्षेत्र के आकार को देखते हुए और भारत के जल विज्ञान, मौसम विज्ञान, आपदा प्रबंधन, पारिस्थितिकी तंत्र और कई अन्य गतिविधियों में इसकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए, विश्व ने इसे ''दुनिया का तीसरा खंभा'' करार दिया है।

कार्यक्रम के बाद महापात्रा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि यह क्षेत्रीय जलवायु केंद्र दिल्ली में स्थापित किए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से खासतौर पर किसानों और वहां रहने वाले आदिवासियों को मौसम संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India to set up regional climate center for Himalayan region: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे