लाइव न्यूज़ :

भारत जलवायु समझौते पर नई वैश्विक हरित ग्रिड पहल शुरू करेगा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार मई ब्रिटेन और भारत ब्रिटिश प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को डिजिटल सम्मेलन के दौरान नयी साझी प्रतिबद्धताओं के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल उठाये जाने वाले कदम पर राजी हुए।

व्यापक 2030 रोडमैप के तहत दोनों नेताओं ने एक नये साझा रोडमैप पर हस्ताक्षर किये जिसमें धरती के बढ़ते तापमान को सीमित करने में मददगार उपाय एवं जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक जोखिम की आशंका वाले समुदायों को सहयोग पहुंचाने के तौर तरीके शामिल हैं।

उसमें स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन पर नया सहयेाग शामिल है। साथ ही नंवबर में ब्रिटेन की मेजबानी में ग्लासगो में होने वाले सीओपी 26 सम्मेलन में नई वैश्विक हरित ग्रिड पहल का प्रस्ताव है ताकि नवीकरणीय ऊर्जा पर अंतर्संबंधित ग्रिड पर विभिन्न देश मिलकर काम करें और भारत के ‘ एक सूर्य, एक विश्व एक ग्रिड’ के सपने को साकार करने में मदद मिले।

ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री और सीओपी 26 के नामित अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत के बीच पुरानी साझेदारी है और मैं उन कदमों से उत्साहित हूं जो हमने जलवायु परिवर्तन से निपटने के मकसद से अपने संयुक्त प्रयास को तेज करने के लिए आज उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट